{"_id":"5dc1d08f8ebc3e5b5466f4e3","slug":"kanpur-dehat-crime-pukhranya-news-knp5240120105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर जोर से बात करने के विवाद में वृद्ध की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर जोर से बात करने के विवाद में वृद्ध की जान गई
विज्ञापन
kanpur dehat crime
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसानगर (कानपुर देहात)। सुल्तनापुर गांव में मोबाइल फोन पर जोर से बात करने के विवाद में वृद्ध की जान चली गई। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
गोमती देवी ने बताया कि सोमवार की रात उसका बेटा राम छत पर फोन से किसी से जोर-जोर से बात कर रहा था। बातचीत में वह गालियों का प्रयोग कर रहा था। पड़ोसी शिवपूजन को लगा कि राम उसे गालियां बक रहा है। इस पर शिवपूजन अपनी छत पर आया और राम को गालियां बकते हुए झगड़ा करने लगा।
शोर सुनकर वह और पति रमेश गुप्ता (60) छत पर पहुंचे। पति ने शिवपूजन से गालियां न बकने और झगड़ा करने से मना किया। इस पर शिवपूजन ने राम को फेंककर डंडा मारा। यह डंडा पति के सिर में लग गया। इससे वह बेहोश हो गए। पति को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।