{"_id":"5d70192d8ebc3e01740f4dd1","slug":"kanpur-dehat-crime-kanpur-news-knp511624351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Thu, 05 Sep 2019 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
पुलिस चौकी साढ़ के बरईगढ़ गांव के निकट नहर पटरी पर बुधवार को एक युवती का शव पड़ा मिला। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर चौकी सामने रोड जामकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे बाद मामला शांत हो सका। आशंका है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
साढ़ चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बुखार की दवा लेने के लिए बरईगढ़ गांव स्थित पीएचसी जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, दोपहर तक वह वापस घर नहीं लौटी। तभी राहगीरों ने बरईगढ़ गांव के पास स्थित नहर पटरी पर सूनसान जगह में उसका शव पड़ा देखा उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची साढ़ चौकी पुलिस ने परिजनों के आने का इंतजार नहीं किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो उनको शव नहीं मिला जिससे वह भड़क गए। भीड़ साढ़ चौकी पहुंची और रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करने लगे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि युवती की हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जानकारी हो सकेगी। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। मामले में पुलिस ने तीन चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।