{"_id":"5e712ae98ebc3ea7c206d0ce","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp550961265","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्ट उठाने की अनुमति पर किया अवैध मिट्टी खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से डंपर में भरी जाती अवैध खनन की मिट्टी।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। अकबरपुर के रेउना रजबहा में सिल्ट उठाने की अनुमति लेकर अवैध मिट्टी खनन कर लिया गया। इससे कई जगह रजबहा की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
रेउना रजबहा में पिछले दिनों सिल्ट सफाई कराई गई थी। रजबहा पटरी पर जमा सिल्ट उठाने के लिए सिंचाई विभाग ने आठ से 20 किमी तक एक ठेकेदार को अनुमति दी है। ठेकेदार ने मजदूरों को लगाकर जेसीबी से सिल्ट उठाने का काम शुरू कराया था। नियमों को दरकिनार कर सिल्ट उठाने के साथ ही कई जगह पर रजबहा पटरी की मिट्टी का अवैध खनन कर लिया। पटरी से लगी भूमि पर भी अवैध मिट्टी खनन किया गया है। पटरी क्षतिग्रस्त होने से कमजोर हो गई है।
ऐसे में पूरी क्षमता से रजबहा में पानी छोड़े जाने पर पटरी फटने की आशंका है। निचली गंग नहर कानपुर चतुर्थ खंड के एई हरिओम शर्मा ने कहा कि सिल्ट उठाने के साथ रजबहा पटरी व उससे लगी भूमि से मिट्टी उठाने की शिकायत मिली है। जेई से स्थलीय रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त पटरी दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।