{"_id":"5e712aee8ebc3ea7c94eff15","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5509611176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज होकर देवरिया से आया किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज होकर देवरिया से आया किशोर
विज्ञापन
पुलिस व परिजनों को साथ किशोर।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। घर से नाराज होकर ट्रेन से झींझक पहुंचे देवरिया निवासी किशोर को झींझक के युवक ने मंगलपुर थाने पहुंचाया। सूचना पर देवरिया से आए चाचा के पहुंचने पर पुलिस ने किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।
झींझक कस्बा निवासी शालू मिश्रा व विशाल सोमवार रात कानपुर-शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन से झींझक स्टेशन पर उतरे। तभी ट्रेन से ही जनपद देवरिया के भटबलिया सुंदरपार निवासी राजा पांडेय (13) पुत्र विश्वनाथ भी उतर गया। किशोर के रोने पर युवक उसे मंगलपुर पुलिस के पास ले गए। पुलिस ने किशोर से घर के मोबाइल नंबर की जानकारी कर सूचना परिजनों को दी।
देवरिया से किशोर के चाचा श्याम पांडेय मंगलवार को मंगलपुर थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिता ने किसी बात पर किशोर को डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर वह 15 मार्च को घर से निकल गया था। तब से उसकी खोजबीन की जा रही थी। मंगलपुर थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि किशोर को उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया गया है।