फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

अवैध खनन में सीज वाहनों पर लगेगा जुर्माना

Sun, 08 Mar 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
फतेहपुर रोशनाई में किया गया अवैध खनन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के फतेहपुर रोशनाई में गुरुवार रात हो रहे अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी व दो डंपर के मालिकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। खनन विभाग स्टाफ कम होने के दुखड़ा बताता रहता है। इसी कमी की आड़ में कार्रवाई नहीं की जाती है। पुलिस या अफसरों के अवैध खनन पकड़ने पर कार्रवाई की औपचारिकता कर दी जाती है।
विज्ञापन

फतेहपुर रोशनाई में पानी की टंकी के पास अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर गुरुवार रात पुलिस ने एक जेसीबी व दो डंपर पकड़े थे। इन वाहनों के तीनों चालकों को पकड़ा गया था, लेकिन फिर तीनों को छोड़ दिया गया। मिट्टी खनन की अनुमति नहीं होने पर जेसीबी व डंपर सीज कर दिए गए। खनन निरीक्षक केबी सिंह मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

खनन निरीक्षक ने बताया कि बिना अनुमति खनन हो रहा था। पकड़े गए वाहनों के मालिकों पर अर्थ दंड लगाया जाएगा। प्रति वाहन 25 हजार रुपये अर्थ दंड का नियम है। एआरटीओ पंजीयन नंबर पर के आधार पर वाहन मालिकों के बारे में जानकारी कराई जा रही है। इसके आधार पर अर्थ दंड लगाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed