{"_id":"5e5ac5968ebc3ef40d4ec605","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp547792093","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगटा में सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए बढ़े दोनों पक्षों के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगटा में सौहार्दपूर्ण माहौल के लिए बढ़े दोनों पक्षों के कदम
विज्ञापन
मंगटा गांव में दोनो पक्षों के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर थाना के मंगटा गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल कायम करने के लिए दोनों पक्षों की ओर से कदम बढ़ाए गए हैं। होली पर सौहार्द का संकल्प लिया गया। मिलकर गुझिया बांटने और खाने का फैसला लिया गया।
दोनों पक्षों के बीच एसडीएम व सीओ ने मध्यस्थता कराई। दोनों पक्षों के लोगों को एक साथ बैठाकर गिले-शिकवे दूर कराए गए।
धार्मिक आयोजन के दौरान विवादित टिप्पणी व पोस्टर फाड़ने के विवाद में 13 फरवरी को मंगटा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इससे तनाव का माहौल था। गांव के लोग इसे कम करने की कोशिश करते तो बाहर से आने वालों ने हवा देने का प्रयास किया। यह बातें दोनों पक्षों की सामूहिक बैठक में शनिवार को सामने आईं। दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की खुन्नस मन में न रखने की बात कही। मिलजुल कर रहने का संकल्प लिया। सीओ संदीप सिंह ने कहा कि निर्दोष को जेल नहीं भेजेंगे।
निर्दोष नामजदों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। वीडियो में मारपीट करते दिख रहे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि गांव के 190 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई हो चुकी है। अब होली के त्योहार में सारी बुराइयां भुला दें। प्रेम से रहें। दोनों पक्षों ने किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने की बात कही। इस दारौन कृष्णपाल सिंह, सोम मिश्रा, उदयवीर सिंह, बरदानी सिंह, गुड्डू सिंह, श्याम सिंह, भूरा मिश्रा, शनि सिंह, भुइयादीन, अशोक, प्रदीप, सुरेश, संजय, सूबेदार समेत दोनों पक्षों से सौ लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के छात्र को किया गिरफ्तार
मंगटा गांव में 13 फरवरी को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गांव के एक इंटरमीडिएट के छात्र को परीक्षा देने जाने के दौरान शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका नाम एफआईआर में नहीं है, लेकिन वह पुलिस के पास मौजूद वीडियो में मारपीट करते दिख रहा है। बैठक के दौरान उसकी मां ने रोते हुए एसडीएम से शिकायत कर बताया कि बेटे को पुलिस ने परीक्षा भी नहीं देने दिया। इस पर इंस्पेक्टर गजनेर समरबहादुर से वीडियो दिखाया। कुछ और लोगों ने निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने का मुद्दा उठाया।