{"_id":"5ded586d8ebc3e1bd34e843e","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp530944321","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी के कमरे का ताला तोड़कर एडीजी ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य आरोपी के कमरे का ताला तोड़कर एडीजी ने की जांच
विज्ञापन
एडीजी ने मुख्य आरोपी के कमरे का तुड़वाया ताला, जांच की
-रूरा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला
-थाने में एडीजी ने पुलिस अफसरों से घटना की जानकारी ली
-पीड़िता के घर भी पहुंचे एडीजी, परिजनों से बातचीत की
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के खुदकुशी करने के मामले की जांच करने रविवार की रात एडीजी कानपुर जोन प्रेम प्रकाश पहुंचे। झांसी से लौटते वक्त एडीजी ने रूरा थाने पहुंचे। वहां एसपी और अन्य अफसरों से प्रकरण की जानकारी ली। इसके बाद मुख्य आरोपी रिंकू के घर पहुंचकर उसके कमरे का ताला तुड़वाया और खुद बारीकी से जांच की। बाद में एडीजी ने पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
एडीजी रात करीब 9:30 बजे रूरा थाने पहुंचे। वहां पौन घंटे तक कमरे में बैठकर एसपी अनुराग वत्स ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद एडीजी एसपी और फोर्स के साथ मुख्य आरोपी रिंकू के घर पहुंचे। वहां आरोपी के कमरे का ताला तुड़वाया। खुद कमरे की जांच की। इसी कमरे में पीड़िता को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया था। वहां से पीड़िता के घर पहुंचकर परिवार वालों से अलग-अलग बात की। एडीजी ने एसपी को आरोपी के कमरे की फोरेंसिक टीम से जांच कराने और पीड़ित परिवार की तरफ से थाना प्रभारी, विवेचना करने वाले दरोगा और महिला सिपाही पर लगाए गए आरोपों की जांच कराकर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।