{"_id":"5dd1a6c48ebc3e5495361aa0","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp526472625","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को बेल्टों से पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को बेल्टों से पीटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। झींझक से गांव लौटते समय छात्रा के साथ शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा की सड़क पर ही बेल्ट से पिटाई कर दी। भीड़ जुटने पर शोहदा मौके से भाग गया। परिजनों ने छात्रा का पास के एक अस्पताल में इलाज कराया। रविवार को छात्रा की रिपोर्ट तक पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रूरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छात्रा कपड़ों की सिलाई करने के लिए प्रतिदिन झींझक जाती है। शनिवार को वह काम करके झींझक से वापस घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में रायपुरवा गांव के जितेंद्र सिंह ने उससे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। इसके बाद में आरोपी ने उसे रोक कर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने शोहदे ने छात्रा को बेल्ट से पीट दिया।
शोहदे के भागने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार को छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शोहदे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि छात्रा की तरफ से जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।