{"_id":"5db4a52d8ebc3e93ae3f4d17","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5222403150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 25 हजार के ईनामी समेत दो शातिरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 25 हजार के ईनामी समेत दो शातिरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शातिर जानकारी देते एसपी
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर पुलिस व स्वॉट टीम 25 हजार के इनामी कयूम अहमद को साथी के साथ रायपुर- गजनेर रोड से शनिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तमंचे, कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बाइक व चोरी के जेवरात बरामद हुए हैं। कयूम पर मुंबई समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी, लूट और धोखाधड़ी के 22 मामले दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए शातिरों ने रनियां के कुंदनपुर गांव में चोरी की घटना कबूली है।
एसपी अनुराग वत्स ने मीडिया को बताया कि रनियां के कुंदनपुर गांव निवासी इकबाल सिंह के घर में इसी साल 30 जुलाई को चोरी हुई थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अकबरपुर थाना पुलिस चोरों की खोज में जुटी थी। एसपी के मुताबिक शनिवार को अकबरपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ गजनेर रोड से कोड़ा जहानाबाद फतेहपुर निवासी कयूम अहमद व उसके साथी पुराना निबियाखेड़ा सजेती (कानपुर नगर) के आरिफ उर्फ सलीम को रायपुर में गजनेर रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो तमंचे, चार कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, पायल, चेन, अंगूठी व अन्य जेवरात बरामद हुए हैं।
एसपी ने बताया कि कयूम पर मुंबई के सांताक्रूज थाने में चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इसके अलावा कानपुर नगर, देहात, उन्नाव, फतेहपुर व अन्य जिलों में उस पर 22 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। कयूम यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी घटनाएं करता था। फजलगंज थाने में दर्ज लूट के मामले में फरार कयूम पर एसएसपी कानपुर नगर ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।