फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

लूट के आरोपी ने वादी पर दर्ज कराई एससीएसटी की रिपोर्ट

Sun, 27 Oct 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
डेरापुर (कानपुर देहात)। रतनियापुर गांव में सोमवार को आलू व्यापारी सोनू के 10 हजार रुपये की लूट हुई थी। मामले में सोनू ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को आरोपियों में एक राम बालक ने सोनू व उसके साथी पुष्पेंद्र सिंह पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डेरापुर के भूपियापुर गांव निवासी सोनू कोरी का कहना है कि सोमवार को वह रूरा में आलू बेचकर घर लौट रहा था। रतनियापुर गांव में जागे की दुकान से गृहस्थी का सामान खरीद रहा था। उसी दौरान रतनियापुर के रामबालक, दीपू उर्फ ज्ञानेंद्र पंचम और लालू ने मारपीट कर उससे 10 हजार 885 रुपये लूटकर लिए थे।
विज्ञापन

उसने चारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को रामबालक और उसके साथी रज्जन कठेरिया ने सोनू और उसके दोस्त पुष्पेंद्र सिंह पर शराब के नशे में जाति सूचक गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबालक के मुताबिक, घटना सोमवार की है, लेकिन वह आरोपियों के डर से चलते थाने नहीं आ सका था। थाना प्रभारी नीरज यादव के मुताबिक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रिपोर्र्ट दर्ज कराई है। जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed