{"_id":"5da385158ebc3e017a211f39","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp519510969","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक का चालान छुड़ाने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक का चालान छुड़ाने के नाम पर ठगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कानपुर देहात। खुद को सीओ अकबरपुर दफ्तर का कर्मचारी बताकर एक शख्स ने बाइक का चालान छुड़ाने के नाम पर डेढ़ हजार रुपये की ठगी करने कर ली। धोखाधड़ी के शिकार बाइक मालिक की तहरीर पर रविवार को अकबरपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घाटमपुर, कानपुर के मूसे गांव निवासी सुधाकर ने बताया कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में उसकी बाइक का चालान हो गया था। तीन अक्टूबर को वह सीओ अकबरपुर के दफ्तर में शमन शुल्क जमा करके बाइक के कागजात छुड़ाने गया था। आरोप है कि वहां अकबरपुर क्षेत्र में ही रहने वाला दशरथ मिल गया।
दशरथ ने खुद को सीओ आफिस का कर्मचारी बताया और चालान छुड़ाने के नाम पर डेढ़ हजार रुपये ले लिए। इसके बाद दशरथ ने न तो शमन शुल्क जमा करके चालान छुड़ाया और न ही बाइक के कागजात ही लौटाए। इसकी शिकायत उसने 11 अक्तूबर को सीओ अर्पित कपूर से की। सीओ के आदेश पर अकबरपुर थाना पुलिस ने दशरथ के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी के मुताबिक सीओ के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपों की सत्यता सामने आ सकेगी।