फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

अधिवक्ता पर हमला करने वाले पर जान लेवा हमले की रिपोर्ट

Fri, 11 Oct 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बुधवार को तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता के चेंबर में जाकर हमला करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को अधिवक्ता ने पहले ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह सेंगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तरौली निवासी अशीष कुमार ने बस्ते में आकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके पीछे हटने से कुल्हाड़ी मेज पर लगी। आरोपी के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रोगी है। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल से उसका इलाज चल रहा है। इलाज का प्रमाण पत्र उसके भाई मनीष ने पुलिस को दिखाया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने बताया कि जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

तहसील लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को साथी अधिवक्ता पर हमले के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले तरौली निवासी हमलावर आशीष कुमार सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिंह गौर, महामंत्री भीष्म प्रताप सिंह सुमित कुमार गौतम, राम प्रसाद वर्मा, रुद्रसेन अवस्थी, संतोष सिंह गौर, एमपी सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed