फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

छात्रा को ब्लैकमेल करने वाली आरोपी शिक्षिका पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
कानपुर देहात। अकबरपुर के एक निजी स्कूल की छात्रा को ब्लैक मेल कर चोरी कर घर से पैसा मंगाने वाली शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सदर अर्पित कपूर ने शिक्षिका पर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए हैं। सीओ के आदेश पर मंगलवार रात अकबरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रूरा के शिवाजी नगर निवासी हार्डवेयर व्यापारी की बेटी अकबरपुर हाइवे के शाहजादपुर स्थित एक निजी स्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ती है। 12 जुलाई को व्यापारी बेटी के साथ एसपी अनुराग वत्स से मिले थे। उन्होंने एसपी को अर्जी देकर कहा था कि अप्रैल में बेटी से स्कूल की शिक्षिका तनु ने पांच सौ रुपये मांगे थे। बेटी ने चुपचाप घर से रुपये ले जाकर शिक्षिका को दिए। इसके बाद शिक्षिका बेटी को घर से रुपये चुराकर लाने की बात कहकर ब्लैक मेल करनी लगी। अप्रैल से 19 मई तक शिक्षिका ने ब्लैक मेल कर बेटी से 33 हजार रुपये वसूल किए। इसके बाद 50 हजार रुपये की डिमांड बेटी से की थी। शिक्षिका की धमकी से भयभीत बेटी ने 28 जून को घर से 50 हजार रुपये गायब कर दिए थे। इतनी बड़ी रकम घर से पार होने पर परिवार वालों का माथा ठनक गया। उन लोगों ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी थी। उसने परिजनों को 50 हजार रुपये भी लौटा दिए थे। एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने रतनलाल नगर (कानपुर नगर) की रहने वाली शिक्षिका तनु के खिलाफ धमकी देकर छात्रा से रुपये वसूलने और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सदर अर्पित कपूर ने बताया कि जांच में पाया गया कि शिक्षिका पर लगे आरोपों के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। साथ ही छात्रा के परिजनों को शिक्षिका द्वारा वसूली गई रकम में 20 हजार रुपये लौटा दिए। बाकी विवेचना के बाद घटना की सत्यता सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed