फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

बंदी ने अदालत के अंदर किया आत्महत्या का प्रयास

Wed, 24 Jul 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर देहात। माती, जिला कारागार से एसीजेएम की अदालत में पेशी से पहले एक बंदी ने ब्लेड से गला काटकर जान देने का प्रयास किया। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। बंदी मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। चार माह से गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में जेल में है।
मुरादाबाद जिले के लाल मस्जिद रोड निवासी सलीम को चार माह पहले बिल्हौर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था। मंगलवार को एसीजेएम विजय कुमार की अदालत में उसकी पेशी थी। जिला कारागार से उसे दरोगा सत्य प्रकाश वर्मा, सिपाही आरएल वर्मा कोर्ट लेकर आए थे। कोर्ट परिसर में उसने मौका पाकर ब्लेड से गर्दन काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

मौजूद सिपाही पहले तो यह समझते रहे कि वह पसीना पोछ रहा है लेकिन जब खून निकलते देखा तो सिपाहियों के होश उड़ गए। तत्काल उसे पकड़ कर देखा तो उसके पास एक ब्लेड मिला। पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर चले गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी ने बताया कि उसके बच्चे छोटे हैं। घर में कोई पैरवी करने वाला नहीं है। उससे कोई जेल में मुलाकात करने नहीं आता है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मी इस सवाल का जवाब नहीं दे सके कि अदालत के अंदर बंदी के पास ब्लेड कैसे आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed