फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Couple dragged 20 meters after getting trapped in DCM, woman died, husband and daughter injured

Kanpur Dehat: डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, फंसकर बीस मीटर घिसटे दंपती, महिला की मौत और पति-बेटी घायल

Sun, 07 May 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2023 01:12 AM IST
सार

रनियां में उमरन के पास डीसीएम ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बेटी अरबिया (10) सड़क किनारे जा गिरी। वहीं, बाइक समेत इकबाल व पत्नी महजबी (35) डीसीएम के नीचे फंसकर 20 मीटर तक घिसटते चले गए।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Couple dragged 20 meters after getting trapped in DCM, woman died, husband and daughter injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती डीसीएम के नीचे फंस कर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। वहीं, बेटी हाईवे के किनारे सड़क पर गिर गई।

विज्ञापन

लोगों के शोर मचाने पर चालक डीसीएम रोककर भाग गया। हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं, घायल पिता व बेटी को जिला अस्पताल से हैलट रेफर किया गया। कानपुर नगर में कल्याणपुर के नारामऊ निवासी इकबाल (45) परिवार के साथ रूरा स्थित ननिहाल में एक शादी में शामिल होने बाइक से आ रहे थे।
विज्ञापन

रनियां में उमरन के पास डीसीएम ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बेटी अरबिया (10) सड़क किनारे जा गिरी। वहीं, बाइक समेत इकबाल व पत्नी महजबी (35) डीसीएम के नीचे फंसकर 20 मीटर तक घिसटते चले गए। लोगों के शोर मचाने पर चालक डीसीएम रोककर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दंपती को बाहर निकाला। तब तक महजबी की मौत हो गई। घायल पिता और बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed