{"_id":"6228ff63daaa5b6b0e411979","slug":"kanpur-dehat-counting-tables-ready-today-43-candidates-luck-box-will-open-akbarpur-news-knp684789844","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : मतगणना टेबलें तैयार, आज खुलेगा 43 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : मतगणना टेबलें तैयार, आज खुलेगा 43 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर तैयार कराई गई टेबलें। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर डिग्री कॉलेज में आज 43 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। यहां लगाई गईं 14-14 टेबलों पर चारों विधानसभाओं क्षेत्रों में पड़े मतों की गणना कराई जाएगी। इसके लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
वहीं मतगणना स्थल पर अर्धसैनिक बल को तैनात कर दिया गया। अकबरपुर-रनियां, भोगनीपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी को पड़े कुल 1321487 मतों की गिनती आज अकबरपुर डिग्री कॉलेज में होगी।
बुधवार को बैरिकेडिंग कराने के साथ ही गणना टेबल लगाने का काम कराया गया। आरओ टेबल तैयार कर फीडिंग आदि के लिए कंप्यूटरों को लगाया गया। मुख्य हॉल में भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
उसके पीछे की तरफ गलियारे में सिकंदरा और रसूलाबाद विधानसभा के मतों की गिनती होगी। अकबरपुर-रनियां विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना प्राचार्य कक्ष के पास लगाई गई टेबलों पर होगी।
अकबरपुर-रनियां में 401 बूथ, रसूलाबाद में 406, सिकंदरा में 420 और भोगनीपुर में 424 बूथ हैं। मतगणना के लिए बुधवार को पूरे दिन व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं। इसमें लगे कर्मी जरूरी सामान ले जाते रहे। इधर सुरक्षा को लेकर अर्ध सैनिक बल व पुलिस के जवान मुस्तैद किए गए।