{"_id":"5e90c5048ebc3e77a9471705","slug":"kanpur-dehat-corona-pukhranya-news-knp554650376","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरसी से गिरदौं तक किया युवक का पीछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरसी से गिरदौं तक किया युवक का पीछा
विज्ञापन
kanpur dehat corona
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र गिरसी से भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौं गांव के पास तक खेतों-खेतों एक व्यक्ति का पीछा करते हुए कुछ लोग पहुंचे। लोग उसकी कोरोना की जांच कराने की मांग कर रहे थे।
गिरसी गांव के लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व यह व्यक्ति गांव की मस्जिद में पहुंचा था। मस्जिद में ही रुका रहा। नमाजी उसे खाना देते रहे। शुक्रवार की सुबह पता चला तो उससे जानकारी की। वह लोगों को चकमा देकर वहां से भाग निकला। गांव के लोगों ने उसका पीछा कर लिया।
उससे दूरी बनाकर रास्ते में मूसानगर थाना क्षेत्र के तुर्कीमऊ, अनंतरामपुर, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा पार किया। उन्होेंने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य टीम को फोन किया लेकिन रास्ते में कोई नहीं पहुंचा। गिरदौं के पास खेतों में उसको दूर से घेराव करके रोक लिया गया। देवीपुर चौकी इंचार्ज प्रशांत गौतम ने पहुंचकर उससे जानकारी की तो उसने अपना नाम भोगनीपुर के अमरौधा का निवासी शमीम बताया। वह गिरसी में रिश्तेदार रहीश के यहां गया था। उन्होंने घर में रोकने से मना कर दिया। इसलिए मस्जिद में रुका था। चौकी इंचार्ज ने उसे सीधे अमरौधा जाने की हिदायत दी।