{"_id":"5e8a1c168ebc3e768c0d8580","slug":"kanpur-dehat-corona-akbarpur-news-knp553894279","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के संपर्क में 32 लोग कालेज में किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के संपर्क में 32 लोग कालेज में किए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के गजनेर गांव से लोगों को क्वारंटीन सेंटर भिजवाते एसडीएम व पुलिस अधिकारी। पूर?
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा में तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए गजनेर क्षेत्र के 36 लोगों को चिह्नित कर उन्हें घरों में क्वारंटीन किया गया था। रविवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ गजनेर ने सभी 36 लोगों को एक स्थान पर बुलाया। इसमें 32 पहुंचे। जबकि चार फरार हो गए। पांच एंबुलेंस से सभी को रनियां स्थित एक कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। सुरक्षा के लिहाज से कुछ देर बाद सभी को एक इंजीनियरिंग कालेज में शिफ्ट कर दिया गया। वहां सुरक्षा के लिए पुलिस व देखरेख के लिए लेखपाल लगाए गए हैं।
तब्लीगी जमात से जुड़े 11 लोग 10 मार्च तक गजनेर व सैंथा की मस्जिदों में रुके थे। इनमें चार की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा है। गजनेर में रुकने के दौरान उनके संपर्क में आने वाले 36 लोगों को चिंहित किया गया है। इसमें गजनेर कस्बा के 22 व सैंथा के 10 और हरचंदपुर के चार लोग हैं। इन्हें घरों में क्वारंटीन किया गया था। ऐतिहात के तौर पर रविवार को घरों से हटाने का फैसला लिया गया। इस पर एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप कुमार गजनेर पहुंचे। वहां क्वारंटीन किए गए सभी को मस्जिद के पास बुलाया गया।
इसमें गजनेर से दो व सैंथा से दो लोग नहीं पहुंचे। बाकी 32 लोगों को एंबुलेंस से रनियां स्थित कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। हालांकि बाद में सुरक्षा के लिहाज से उन्हें पास के एक इंजीनियरिंग कालेज में शिफ्ट किया गया। उनकी सुरक्षा में एक दरोगा व पांच सिपाही लगाए गए हैं। देखरेख की जिम्मेदारी कानूनगो व चार लेखपालों को सौंपी गई है। एसडीएम ने बताया कि फरार हुए चार लोगों को तलाश एसओ गजनेर कर रहे हैं। कालेज में क्वारंटीन किए गए सभी की नियमित जांच कराई जाएगी।