फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

फुल प्रूफ नहीं है कोरोना आइसोलेसन वार्ड

Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
कोरोना वायरस वार्ड़ के खिड़की की टूटी जाली। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना वायरस को लेकर हर किसी को अलर्ट किया जा रहा है। हालांकि जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में मानक पूरे नहीं हैं। वार्ड की खिड़कियों की सुरक्षा जाली टूटी है। यहां मरीज भर्ती होने पर संक्रमण बाहर फैलने का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव का टीका नहीं है। एहतियात रखने और जरूरी जागरुकता अपनाकर ही वायरस से बचाव की कोशिश की जा रही है। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां तीन कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। बनाया गया आइसोलेशन वार्ड मानक के अनुरूप होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि वार्ड की दोनों खिड़कियों की जाली बाहर की ओर से टूटी है।
विज्ञापन

अभी तो यहां कोई मरीज भर्ती नहीं है, लेकिन यदि मरीज भर्ती होता है, तो ग्लास लगी खिड़की खोलने पर संक्रमण बाहर फैलने का खतरा हो सकता है। इसकी तरफ स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान नहीं है। सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि किसी ने उन्हें खिड़की की सुरक्षा जाली टूटने की जानकारी नहीं दी है। निरीक्षण कर टूटी जाली को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed