फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat congress

इस्तीफा देकर गोरखपुर लौट जाएं योगी : लल्लू

Mon, 09 Dec 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat congress
कानपुर देहात जिले में गैंगरेप पीड़िता के गांव पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रूरा के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने का मामला राजनैतिक रंग लेने लगा है। सपा नेताओं की टीम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन इस तरह से की घटनाएं हो रही हैं। सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध रोक पाने में विफल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को इस्तीफा देकर गोरखपुर मठ लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस की तरफ से बरती गई लापरवाही की निंदा की। पत्रकारों में उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म और महिलाओं की हत्या आए दिन हो रही है। इसे रोकने के लिए सरकार प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने में नाकाम मुख्यमंत्री को इस्तीफा देकर गोरखपुर मठ लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही। उन्होेंने कहा कि इस मसले को कांग्रेस के बड़े नेताओं तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, प्रदेश सचिव सरिता दोहरे, पूर्व सांसद राजाराम पाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऊषा रानी, जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, शमीम कुरैशी, दिलीप सिंह मुन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed