फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Condition worsens on report of lease cancellation, farmer dies during treatment

Kanpur News: पट्टा रद्द होने की रिपोर्ट पर बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान किसान की मौत

Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Condition worsens on report of lease cancellation, farmer dies during treatment
रसूलाबाद। बर्राठर्रा गांव के मजरा देवहरेपुर में एक किसान की कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन मंगलवार रात शव लेकर गांव वापस आए और तहसीलदार पर पट्टा रद करने की गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया। कहा कि इससे सदमे में किसान आ गए।
विज्ञापन



तिस्ती चौकीक्षेत्र के बर्राठर्रा ग्राम के मजरा देवहरेपुर गांव निवासी किसान श्याम बाबू (60) की हालत रविवार को अचानक बिगड़ गयी। परिजन उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां मंगलवार शाम किसान की मौत हो गयी।
विज्ञापन


मृतक के बेटे पिन्टू व मालिक ने बताया कि पिता को वर्ष 2004 में आवास भूमि का आवंटन हुआ था। आवंटन निरस्तीकरण की रिपोर्ट तहसीलदार ने दी थी। जानकारी होने के बाद पिता को सदमा बैठ गया और उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत नहीं की है। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।


आवंटन के बाद कब्जा न लेने की दशा पर आवासीय आवंटन निरस्त किया जा सकता है। इधर तहसीलदार सर्वेश सिंह से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed