फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : CMS office fan caught fire, electricity failed in district hospital, patients worried

Kanpur News: सीएमएस कार्यालय के पंखे में लगी आग, जिला अस्पताल में गुल हुई बिजली, मरीज हुए परेशान

Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : CMS office fan caught fire, electricity failed in district hospital, patients worried
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में शनिवार दोपहर स्पार्किंग से एक पंखे में आग लग गई। जानकारी पर डॉक्टर और स्टॉफ के लोगों ने आग बुझाई। इस दौरान एहतियातन 20 मिनट तक अस्पताल की बिजली बंद रखी गई। वहीं, बिजली गुल होेने से गर्मी में मरीज परेशान हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ओपीडी खत्म करने के बाद सीएमएस डॉ. खालिद रिजवान अपने कार्यालय में डॉक्टरों के साथ बैठकर कुछ चर्चा कर रहे थे। इसी बीच दीवार में लगे एक पंखे में अचानक स्पार्किंग के साथ आग लग गई।
विज्ञापन


यह देख सीएमएस सहित डॉक्टर कार्यालय के बाहर निकल आए। इसके बाद डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाई। 20 मिनट तक अस्पताल की बिजली कटने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि पंखे को हटा दिया गया है। गनीमत रही कि घटना के समय स्टॉफ मौजूद था। अगर बंद कार्यालय में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


आग बुझाने का नहीं लगा उपकरण
सीएमएस कार्यालय के बाहर आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र तक नहीं लगा हुआ है। इससे पंखे में आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बिजली कटवाने के बाद कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाई।



आग से निपटने के नहीं पर्याप्त इंतजाम
जिला अस्पताल के साथ ही महिला अस्पताल में भी आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। महिला अस्पताल में लगे फायर उपकरण खराब हो चुके हैं। दोनों अस्पतालों में आगे से निपटने के लिए उपकरणों की टेस्टिंग काफी लंबे समय से नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed