फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : City forest will be built on the banks of the canal, five hectares of land marked, target of planting 22 thousand saplings

कानपुर देहात : नहर के किनारे बनेगा नगर वन, पांच हेक्टेयर भूमि चिह्नित, 22 हजार पौधे लगाना का लक्ष्य

Fri, 13 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : City forest will be built on the banks of the canal, five hectares of land marked, target of planting 22 thousand saplings
कानपुर देहात। माती मुख्यालय के पास नबीपुर स्थित नहर विभाग की भूमि पर नगर वन विकसित किया जाएगा। वन की हरियाली शहर में ताजा सांसों को बढ़ाएगी। यहां लोग सैर सपाटा भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

पांच हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर वन विभाग पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है। जुलाई में यहां करीब 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। जल्द हरियाली बढ़े इसके लिए दो हजार पौधे 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से हरियाली बढ़ाने के लिए शुरू की गई नगर वन योजना में कानपुर देहात को भी शामिल किया गया है। इसके तहत जनपद में पांच हेक्टेयर क्षेत्र में वन विकसित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे के पास नबीपुर में इटावा नहर शाखा के मील संख्या 115 से 117 तक की भूमि पौधरोपण के लिए चिह्नित की गई है। यह भूमि सिंचाई विभाग की है। इसके ठीक बगल से नहर निकली है।
करीब तीस मीटर चौड़ाई और दो किमी लंबाई वाले इस क्षेत्र में बारिश शुरू होने पर जुलाई में करीब 22 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द यहां गड्ढे खोदने, सुरक्षा बाड़ लगाने, अग्रिम मृदा कार्य (खाद व मिट्टी का मिश्रण गड्ढों में भरने) आदि का काम शुरू होगा।
नगर वन में लगाए गए पौधों की देखदेख आदि का खर्च दो साल तक केंद्र सरकार वहन करेगी। इसके बाद सीएसआर फंड से हरियाली की देखरेख की जाएगी। यह जिम्मेदारी जिला प्रशासन वहन करेगा। (संवाद)

नगर वन विकसित करने के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। यहां पौधे लगाने और इसके पूर्व के कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। छायादार, सजावटी व औषधीय पौधे वन क्षेत्र में लगाए जाएंगे। - अनिल कुमार द्विवेदी, डीएफओ कानपुर देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed