फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children not handed over to unkind parents, will now be brought up in government children's home

Kanpur Dehat: निर्दयी मां-बाप को नहीं सौंपे बच्चे, अब राजकीय बाल गृह में होगा पालन, जानें क्यों लिया है फैसला

Fri, 19 May 2023 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 May 2023 01:33 AM IST
सार

एसडीएम अकबरपुर की ओर से नए कपड़े दिलवाने के बाद दोनों ही बच्चे खुश नजर आए। बुधवार रात दोनों बच्चों ने डीएम नेहा जैन के आवास में बिताई। डीएम ने दोनों बच्चों को अपने साथ भोजन भी कराया।

विज्ञापन
Children not handed over to unkind parents, will now be brought up in government children's home
कानपुर देहात निर्दयता की हद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के सलावतपुर गांव में निर्दयी माता-पिता के आपसी विवाद में दो मासूम बच्चों को यातनाएं झेलनी पड़ीं। अब दोनों बच्चे माता-पिता के बजाय राजकीय बाल गृह (शिशु) लखनऊ में रहेंगे। इसके लिए बाल कल्याण समिति ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

सलावतपुर गांव निवासी शिवशंकर उर्फ लाली के परिवार में पत्नी मीसा, बेटा लवकुश (5) और बेटी मुस्कान (7) है। 14 मई को शिवशंकर ने बेटी व बेटे के हाथ की उंगलियों को दीवार में रगड़ कर उनका सिर लड़ा दिया था। यह सब देख मीसा कहीं चली गई थी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद शिवशंकर भी घर में ताला डालकर निकल गया था। इसके बाद से बच्चे भूखे पेट गांव में ही भटक रहे थे। बुधवार को सीएचसी अकबरपुर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और यूनिसेफ की प्रिया शर्मा दोनों बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उपचार के बाद दोनों ही बच्चों को डीएम नेहा जैन के पास ले जाया गया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के सामने बच्चे पेश किए गए। देर रात पुलिस के माध्यम से शिवशंकर को बुलाया गया। वह नशे में धुत होकर पहुंचा तो समिति ने बच्चे उसे देने से इन्कार कर दिया।

गुरुवार को दोनों बच्चों का अकबरपुर सीएचसी में मेडिकल परीक्षण हुआ। इसके बाद लखनऊ स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) भेजने का निर्णय समिति की ओर से लिया गया।

डीएम ने बच्चों को साथ कराया भोजन
एसडीएम अकबरपुर की ओर से नए कपड़े दिलवाने के बाद दोनों ही बच्चे खुश नजर आए। बुधवार रात दोनों बच्चों ने डीएम नेहा जैन के आवास में बिताई। डीएम ने दोनों बच्चों को अपने साथ भोजन भी कराया।

गुरुवार रात पिता नशे की हालत में बच्चों को लेने आया था। इस वजह से उन्हें बच्चे नहीं दिए गए। अब दोनों ही बच्चों का पालन पोषण राजकीय बाल गृह (शिशु) लखनऊ में होगा। बाल कल्याण समिति की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। -चंद्रभूषण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed