{"_id":"6227b2094684992d9e1e2598","slug":"kanpur-dehat-case-on-four-of-misdeed-of-a-minor-girl-akbarpur-news-knp684608424","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पर केस
विज्ञापन
शिवली। स्कूल जाते समय दो माह पहले नाबालिग से गांव के ही चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। साथ ही घर में जानकारी देने पर भाई की हत्या करने की धमकी दी थी।
इससे डरी छात्रा ने परिजनों को नहीं बताया। अब छात्रा की तबियत खराब होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। इस पर पिता ने मंगलवार को चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा दस जनवरी को स्कूल जा रही थी। रास्ते में मिले गांव के चार युवक उसे पास में स्थित एक झोपड़ी में खींच ले गए और दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी घर में देने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इससे डरी छात्रा कई दिनों तक स्कूल नहीं गई। मंगलवार को किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को बताया कि बेटी के बीमार होने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने घटना की जानकारी दी।
पिता की तहरीर पर गांव के ही सैलानी, भूरा, टहलू व हरिओम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)