{"_id":"65dc47032e7666b2c10b918e","slug":"kanpur-dehat-brake-of-magic-vehicle-carrying-passengers-failed-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: सवारियां लेकर जा रही मैजिक वाहन का ब्रेक फेल, दुकान तोड़कर घुसी, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: सवारियां लेकर जा रही मैजिक वाहन का ब्रेक फेल, दुकान तोड़कर घुसी, बाल-बाल बचे लोग
Mon, 26 Feb 2024 01:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में सिकंदरा के महमूदपुर गांव के पास कानपुर से औरैया जा रही सवारी गाड़ी (मैजिक) का ब्रेक फेल हो गया। तेज रफ्तार वाहन दुकानें तोड़ते हुए एक दूकान में जा घुसी। वाहन में सवार 10 सवारियां बाल-बाल बच गईं। चालक मौके से भाग गया। सिकंदरा कस्बा के मालवीय नगर निवासी दुकानदार राहुल चौरसिया ने दस हजार रुपए का नुकसान होने की जानकारी दी है।
घटने के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेज गाड़ी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटने के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को अन्य वाहन से गंतव्य को भेज गाड़ी कब्जे में ले ली है।