{"_id":"625338ac3c9d013a716d8a97","slug":"kanpur-dehat-boy-injured-in-dog-attack-in-chandapur-village-of-pukhrayan-condition-critical-pukhrayan-news-knp6904909116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पुखरायां के चांदापुर गांव में कुत्तों के हमले से बालक घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पुखरायां के चांदापुर गांव में कुत्तों के हमले से बालक घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदापुर गांव में रविवार को कुत्तों के झुंड ने एक बालक पर हमला कर दिया। जानकारी पर लोगों ने लाठी लेकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद बालक को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
चांदापुर गांव निवासी गोल्डी का बेटा निक्की (10) रविवार को घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। तभी उस पर कई कुत्तों ने एक साथ हमला कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग लाठी लेकर पहुंचे और कुत्तों को भगाया।
कुत्तों के हमले से निक्की के शरीर में जगह-जगह जख्म हो गए। इस पर परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉ. आरती ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)