{"_id":"6353015cd207a241065d0738","slug":"kanpur-dehat-body-of-rape-accused-found-lying-in-suspicious-circumstances-accused-was-released-from-jail-on-bail-akbarpur-news-knp7245508116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : संदिग्ध हालात में पड़ा मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, जमानत पर जेल से छूटा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : संदिग्ध हालात में पड़ा मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, जमानत पर जेल से छूटा था आरोपी
विज्ञापन
कानपुर देहात। दुष्कर्म के मामले में जमानत पर जेल से छूटकर आए अकबरपुर के बुढ़िया गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध हालात में आम के पेड़ के नीचे जमीन पर पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा कसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुढ़िया गांव निवासी धर्मेंद्र (28) के खिलाफ एक महिला ने 22 अप्रैल 2022 को दुष्कर्म का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। तीन माह बाद जमानत पर छूटने के बाद धर्मेंद्र इधर उधर ही रहा। वह 17 अक्तूबर को घर आया था।
इसके बाद गुरुवार दोपहर में गांव के बाहर उसका शव पड़ा मिला। गले में रस्सी का फंदा कसा था। घरवालों ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला के परिजनों पर हत्या की आशंका जताई। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई रामचंद्र ने बताया कि अनहोनी की जानकारी पर जब मौके पर पहुंचे तो शव पेड़ के पास जमीन पर मिला। कोतवाल प्रमोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।