फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Block resolution day became a joke due to lack of publicity, the complainant did not reach

कानपुर देहात : प्रचार प्रसार नहीं होने से मजाक बना ब्लॉक समाधान दिवस, नहीं पहुंचे फरियादी

Sun, 12 Jun 2022 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Block resolution day became a joke due to lack of publicity, the complainant did not reach
मैथा में आयोजित ब्लाक समाधान दिवस में मौजूद केवल कर्मचारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली/रसूलाबाद/पुखरायां। ब्लॉक समाधान दिवस का प्रचार-प्रसार नहीं होने से शनिवार को मैथा में कोई फरियादी नहीं पहुंचा। वहीं रसूलाबाद में चार फरियादी आए। अमरौधा व मलासा ब्लाक कार्यालय में भी एक-दो फरियादी ही आए। इससे कर्मचारी फुरसत में बैठे रहे।
विज्ञापन

मैथा ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ महिला विद्यार्थी, एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार पाल, सीडीपीओ सुमन लता यादव, पंचायत सचिव खुशबू श्रीवास्तव, नैनसी आदि मौजूद रहीं। बीडीओ ने बताया कि पहले दिन ब्लॉक समाधान दिवस में कोई फरियादी नहीं आया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रसूलाबाद में ब्लॉक समाधान दिवस में बीडीओ कमलेश कुमार की मौजूदगी में चार फरियादी आए। घाघू गांव निवासी प्रिया व पूनम ने ब्लॉक संबंधित विकास कार्यों में मेट का काम करने के बाद भी मानदेय नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ ने एक कार्य एक मेट की बात कही और विवरण मांगा। मिर्जापुर लखोठिया बकोठिया निवासी पंजाबी ने कहा कि टंकी का ऑपरेटर है लेकिन मानदेय नहीं मिल रहा है। ग्राम सचिव दीपक त्रिपाठी ने कहा कि टंकी हैंडओवर नहीं है। यहां ग्राम पंचायत सचिव विकास बाबू, महेश कुमार बोरिंग टेक्नीशियन, हरिमोहन पटेल आदि मौजूद रहे।
उधर, अमरौधा में बीडीओ प्रशांत कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी। यहां केवल दो फरियादी पहुंचे। बीडीओ ने प्रार्थना पत्रों की जांच कर निस्तारण का आश्वासन दिया।

यहां एडीओ कृषि बलवीर सिंह प्रजापति, एपीओ सचिन सचान, लेखाकार राजेश मिश्र, दिव्या मिश्र सहित ग्रामपंचायत अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मलासा में एडीओ पंचायत अखिलेश मौजूद रहे पर कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed