{"_id":"64306e901b367125f206ece4","slug":"kanpur-dehat-bike-riding-miscreants-snatched-earrings-from-woman-on-shivli-rasulabad-state-highway-kanpur-news-c-12-1-168346-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिवली-रसूलाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कान से बाले नोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिवली-रसूलाबाद स्टेट हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कान से बाले नोचे
विज्ञापन
शिवली। शिवली-रसूलाबाद स्थित स्टेट हाईवे पर नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के कान से बाले नोच लिए। महिला एक रिश्तेदार के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर पति के साथ बाइक से रसूलाबाद लौट रही थी।
पीड़ित के शोर मचाने पर पति ने बाइक से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी घटनास्थल पर जांच की औपचारिकता निभाकर लौट गई।
कानपुर नगर के ककवन क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी नागेंद्र रसूलाबाद के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। नागेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों मैथा निवासी उनकी नानी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गुरुवार को उनका तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था। वह पत्नी प्रीति और बच्चों के साथ बाइक से तेहरवीं में शामिल होने के लिए गए थे। देर शाम बाइक से परिवार के साथ रसूलाबाद जा रहे थे। स्टेट हाईवे शिवली-रसूलाबाद रोड पर नयापुरवा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने झपट्टा मारकर पत्नी प्रीति के दोनों कानों के बाले नोच लिए।
पत्नी के शोर मचाने पर उन्होंने बाइक से लुटेरों का पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह ओझल हो गए। घटना से प्रीति के कानों में चोट आई है। नागेंद्र के मुताबिक उनके सूचना देने पर पुलिस मौके पर आई, लेकिन जांच की औपचारिकता निभाकर लौट गई। वहीं, थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। लुटेरों का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।