{"_id":"6444363f69fc2eef5b0979c4","slug":"kanpur-dehat-bike-rider-dies-after-colliding-with-loader-coming-out-of-illegal-cut-fellow-injured-kanpur-news-c-12-1-194145-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अवैध कट से निकल रहे लोडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अवैध कट से निकल रहे लोडर से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोम ढाबा के सामने अवैध कट से निकल रहे लोडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी घायल हो गया।
चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माती किशुनपुर निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि भाई श्रीकृष्ण चंद्र (45) बाइक से साथी दशरथ के साथ भोगनीपुर गया था।
लौटते समय झांसी कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोम ढाबा के सामने अवैध कट से निकल रहे लोडर से भाई की बाइक टकरा गई। इससे श्रीकृष्ण चंद्र की मौके पर ही मौत हा गई।
विज्ञापन
जबकि दशरथ घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। इससे घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉ. मनोज कुमार ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इंस्पेक्टर क्राइम महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर कस्बा चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोडर और बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।