फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Bike coming from wrong direction rammed into tanker on Kanpur-Etawa highway, two brothers died

Kanpur Dehat : कानपुर-इटावा हाईवे पर गलत दिशा से आ रही बाइक टैंकर में घुसी, दो भाइयों की मौत

Sat, 15 Oct 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Bike coming from wrong direction rammed into tanker on Kanpur-Etawa highway, two brothers died
जिला अस्पताल में बिलखते मृतकों के परिजन व मौजूद लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर रनियां में कुंदनपुर गांव के सामने उल्टी दिशा से जा रहे बाइक सवार भाई टैंकर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों भाइयों को वाहन के नीचे से निकाला।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर टैंकर छोड़कर भाग गया। पुलिस टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के चौबेपुर के बड़ी मनोह गांव निवासी रामदीन के बेटे कमलेश (40) व अमर सिंह (32) जैनपुर की एक नमक फैक्टरी में नौकरी करते थे। शुक्रवार को बाइक से दोनों फैक्टरी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उल्टी दिशा से आने के दौरान कुंदनपुर गांव के सामने इटावा से कानपुर की तरफ जा रहे टैंकर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। जब तक चालक टैंकर रोकता दोनों भाई बाइक समेत वाहन के नीचे जाकर फंस गए।
हादसा देख राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह दोनों भाइयों को टैंकर के नीचे से निकाला। वहीं, सूचना पर रनियां चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमर सिंह को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट में इलाज के दौरान अमर सिंह की भी मौत हो गई। अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed