फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Bahadur Madhu clashed with the robber, was thrown from the bike and beaten with slippers, the policemen remained mute spectators

Kanpur Dehat : लुटेरे से भिड़ी बहादुर मधु, बाइक से गिराकर चप्पलों से पीटा, मूकदर्शक बने रहे पुलिसकर्मी

Mon, 19 Sep 2022 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Bahadur Madhu clashed with the robber, was thrown from the bike and beaten with slippers, the policemen remained mute spectators
अकबरपुर चौकी में घटना की जानकारी देती पीड़ित मधु। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे मंगलसूत्र व चेन लूटने का प्रयास कर रहे बाइक सवार लुटेरे से महिला भिड़ गई। उसने एक बदमाश को बाइक से गिराकर चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन

इस दौरान पास खड़े पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे। महिला ने राहगीरों की मदद से बदमाश को पकड़कर थाने में सौंप दिया। इस बीच एक बदमाश बाइक लेकर भाग निकला।
कानपुर नगर के कल्याणपुर निवासी रवि राजपूत की पत्नी मधु रविवार को अपने कैंसर पीड़ित चाचा को देखने अकबरपुर के गांधी नगर आईं थीं। वह चाचा के हालचाल लेने के बाद वापस घर के लिए निकलीं।
विज्ञापन

पैदल ही अकबरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आए और झपट्टा मारकर मधु के गले से मंगल सूत्र व चेन लूटने का प्रयास किया। इस पर मधु उससे भिड़ गई और एक लुटेरे को कमीज पकड़कर बाइक से गिरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसका साथी मौके से बाइक लेकर भाग गया। पकड़े गए लुटेरे की मधु ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। इस दौरान ओवरब्रिज के नीचे तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। मधु ने राहगीरों की मदद से लुटेरे को पकड़ा और अकबरपुर थाने में पुलिस को सौंप दिया।

मधु ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार लुटेरे को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed