{"_id":"5e0907e78ebc3e88195bb65a","slug":"kanpur-dehat-award-akbarpur-news-knp5351872175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक योगदान पर डाॅ निखिल को मिला अटल एवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक योगदान पर डाॅ निखिल को मिला अटल एवार्ड
विज्ञापन
नेपाल में अटल समरसता अवार्ड से सम्मानित होते जिले के डा.निखिल अग्निहोत्री।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मंगलपुर के श्रीकृष्ण जनका देवी महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. निखिल अग्निहोत्री को सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने और बेहतर कार्यों को देखते हुए अटल समरसता अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड 25 दिसंबर को दिल्ली आयोजित भारत नेपाल समरसता संगठन काठमांडू, नेपाल की तरफ से उन्हें दिया गया। इससे जिले का नाम भी रोशन हुआ।
डॉ. निखिल मूलरूप से कल्याणपुर में कानपुर नगर के गौतम विहार के रहने वाले हैं। काफी समय से वह मंगलपुर के श्रीकृष्ण जनका देवी डिग्री कालेज में बतौर सहायक प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान पढ़ाते हैं। डॉ. निखिल जिले के साथ अन्य जगहों में भी सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं। नेपाल में जून 2015 में आए भूकंप की त्रासदी में उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। उन्होंने भूकंप पीड़ितों के राहत एवं बचाव कार्य कर योगदान किया था। साथ ही बेसहारा पशुओं की सेवा कर पर्यावरण संरक्षण किया था। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए नेपाल के राष्ट्रपति के सलाहकार डॉ. महावीर प्रसाद टोरडी, झारखंड के महामंडलेश्वर प्रकाशानंद, नेपाल सुप्रीम कोर्ट के वकील कुलदीप शर्मा ने 25 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डा. निखिल अग्निहोत्री को नेपाली टोपी, स्वर्ण पदक, ट्रॉफी, शॉल एवं प्रमाणपत्र देकर अटल समरसता अवार्ड से सम्मानित किया।
इससे पहले उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड, साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 2017 में उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए सिक्किम के राज्यपाल रणवीर सिंह की तरफ से सम्मानित किया गया था। सम्मान मिलने के बाद कालेज पहुंचे डॉ. निखिल अग्निहोत्री का वहां के शिक्षकों ने स्वागत किया। साथ ही बधाई भी दी।