फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : attacked on wife with hot pan for non-fulfillment of dowry demand, report filed on five including husband

कानपुर देहात : दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी पर गर्म तवे से किया हमला, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jun 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : attacked on wife with hot pan for non-fulfillment of dowry demand, report filed on five including husband
रसूलाबाद। दहेज की मांग पूरी न करने व अवैध संबंधों का विरोध करने से नाराज पति ने मंगलवार को गर्म तवे से पत्नी पर हमला किया। इसके साथ पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मई 2019 में कानपुर नगर सराय मीता पनकी निवासी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही कार की मांग को लेकर पति, सास, दो ननंद, ससुर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर नाराज पति ने मंगलवार रात 10 बजे उस पर गर्म तवे से हमला किया। पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसने खुद को किचन में बंद कर पुलिस को फोन किया। पुलिसकर्मियों की सहायता से वह मायके पहुंची। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed