फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Alert in the district after the murder of Atiq and Ashraf, DM and SP on patrol

Kanpur News: अतीक व अशरफ की हत्या के बाद जिले में अलर्ट, गश्त पर निकले डीएम व एसपी

Mon, 17 Apr 2023 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Alert in the district after the murder of Atiq and Ashraf, DM and SP on patrol
कानपुर देहात। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद शनिवार देर रात कानपुर देहात में अलर्ट जारी कर दिया गया। डीएम नेहा जैन और एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति दलबल के साथ सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


सभी थानों की पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का पैदल भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन


प्रयागराज में शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी करने के साथ ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई थी। इसकी जानकारी पर देर रात थाना पुलिस सड़कों पर उतर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पीआरवी और बाइक सवार पुलिसकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि मिश्रित आबादी वाले चौराहों पर पीआरवी और पुलिस जीप मौजूद रहे।


इसी तरह संबंधित सीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में खुद नजर बनाए रखें। शनिवार देर रात से रविवार देर रात तक एसपी और सीओ थानेदारों का लोकेशन लेते रहे। साथ ही खुद भी जिले की शांति व्यवस्था का जायजा लेने निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed