फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Factory worker dies due to air filling in private part in Kanpur Dehat

Kanpur Dehat: फैक्टरी कर्मी के प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी हिरासत में

Sat, 12 Nov 2022 02:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 12 Nov 2022 02:39 PM IST
सार

रनियां थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मी ने मजाक-मजाक में साथी के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Factory worker dies due to air filling in private part in Kanpur Dehat
पोस्टमार्टम हाउस में दुखी परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में रायपुर स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में गुरुवार की शाम को मजाक के दौरान एक कर्मचारी ने साथी के प्राइवेट पार्ट (गुदा) में प्रेशर पाइप से हवा भर दी। पेट में हवा भरने से युवक की हालत बिगड़ गई। फैक्टरी प्रबंधन ने उसे कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कानपुर नगर के आवास विकास हंसपुरम निवासी दया शंकर दुबे (40) और गुजैनी का संजीव कुमार मिश्रा रायपुर स्थित कानपुर प्लास्टिक लिमिटेड फैक्टरी में काम करते थे। दोनों आपस में खूब मजाक भी करते थे।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम काम खत्म होने के बाद फैक्टरी में ही दोनों बातें कर रहे थे। उसी दौरान संजीव कुमार ने मजाक करते हुए दयाशंकर के प्राइवेट पार्ट में प्रेशर पाइप लगाकर हवा भर दी। पेट में हवा भरने से दयाशंकर की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर फैक्टरी प्रबंधन ने उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दयाशंकर की मौत हो गई। शव का कानपुर नगर में ही पोस्टमार्टम हुआ। रनियां थाना प्रभारी अतुल गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed