{"_id":"692e04bf89775003bb036320","slug":"kanpur-dehat-agra-mathura-and-rampur-reached-the-semifinals-of-the-dr-gaurhari-singhania-veterans-cricket-league-kanpur-news-c-362-1-ka11003-136432-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर देहात, आगरा, मथुरा व रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर देहात, आगरा, मथुरा व रामपुर
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. गौरहरि सिंहानिया वेटरंस क्रिकेट लीग में कानपुर देहात, आगरा, मथुरा और रामपुर ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सभी मैच जिलों के अलग-अलग मैदानों पर खेले गए। किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बनाए।
टीम से मो. शरीफ ने 43, दीपक सिंह ने 24 और डॉ. पियूष ने 12 रन का योगदान दिया। कानपुर देहात की ओर से सतीश और मो. सैफ अहसन ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर देहात ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। ब्रजेश शर्मा ने 36, सौरभ सिंह ने 26 और प्रसून दोसर ने 24 रन बनाए।
दूसरे मैच में हाथरस के डीपीएस मैदान पर आगरा ने 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए। धीरेंद्र शर्मा ने 56, जावेद शमीम ने 26 और हरवीर सिंह ने 26 रन जोड़े। जवाब में बुलंदशहर की टीम 20 ओवर में नाै विकेट पर 114 रन ही बना सकी। आगरा की ओर से जुगल शर्मा ने तीन और अजय कदम ने दो विकेट लेकर टीम को 32 रन से जीत दिलाई।
विज्ञापन
इसी तरह, मथुरा के मैदान पर खेले गए मुकाबले में जीबी नगर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बनाए। केएस राणा ने 61 और बिंटू शर्मा ने 26 रन बनाए। जवाब में मथुरा ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 131 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की। मथुरा की जीत में केके चौधरी के 47 और गुल हसन के नाबाद 24 रन अहम रहे।
वहीं, शाहजहांपुर के मैदान पर चौथे मैच में रामपुर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में नाै विकेट पर 120 रन बनाए। शहनवाज राणा ने 35 और रिज़वान हाजी ने 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहजहांपुर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 103 रन ही बना सकी। रामपुर 17 रन से विजयी रहा।