फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : After losing the job of a contract driver, a depressed youth hanged himself.

Kanpur News: संविदा चालक की नौकरी जाने के बाद से अवसाद में चल रहे युवक ने लगाया फंदा

Thu, 20 Jul 2023 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : After losing the job of a contract driver, a depressed youth hanged himself.
सिकंदरा। जमौरा गांव में मंगलवार की रात एक युवक ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह परिजन कमरे में पहुंचे तो शव लटका हुआ मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के अनुसार परिवहन विभाग की संविदा चालक की नौकरी जाने के बाद से कोई ढंग का काम नहीं मिलने से युवक अवसाद में चल रहा था।
विज्ञापन


जमौरा गांव निवासी कृष्णा यादव ने बताया कि चाचा राहुल यादव उर्फ रानू (42) परिवहन विभाग में संविदा पर बस चालक थे। किसी विवाद के चलते उन्हें करीब पांच साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर रहकर खेती किसानी करने के साथ कभी कभी वह किराए पर वाहन चला कर परिजनों का भरण पोषण कर रहे थे। मंगलवार की रात उन्होंने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया।

बुधवार सुबह परिजन उनके कमरे में गए तो शव लटका मिला। इस पर मां राजकुमारी, पत्नी ऊषा देवी, पुत्री स्नेहा (18) व राशी (15) पुत्र अभिनय (12) बिलख पड़े। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार राहुल यादव दो भाई थे।


बड़े भाई पंचम यादव बीएसएफ में तैनात थे। उनकी 2019 में मौत हो गई थी। कोई काम नहीं मिलने से राहुल भी अवसाद में चल रहा था। इस वजह से वह शराब पीने का भी आदी हो चुका था।


थाना प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पर जांच के लिए पुलिस मौक पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed