{"_id":"62c0a9649d6d381dbb6dd387","slug":"kanpur-dehat-after-eating-kheer-condition-of-father-and-three-children-deteriorated-admitted-to-district-hospital-akbarpur-news-knp705527484","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : खीर खाने के बाद पिता और तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : खीर खाने के बाद पिता और तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
सिकंदरा। मानपुर गांव में शुक्रवार रात घर में बनी खीर खाने के बाद पिता और तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने चारों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मानपुर गांव निवासी लोकनाथ ने बताया कि पत्नी सिंपल ने शुक्रवार की रात खीर बनाई थी। इसे पत्नी ने खुले में रख दिया, जिसमें कोई कीड़ा गिर गया। जब उन्होंने खीर खाई तो कीड़ा निकला। इससे उसे उल्टियां शुरू हो गईं।
खीर खाने से उसकी बेटी राखी (10), तान्या (6) व बेटे आर्यन (8) की भी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद चारों बेहोश हो गए। जानकारी पर आसपास के लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. पूजा गोयल ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती कर सभी का उपचार किया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सक पवन पार्या ने बताया कि कीड़ा गिरने के बाद खीर खाने से सभी की हालत बिगड़ी थी। अस्पताल में भर्ती कर सभी का उपचार किया जा रहा है।