{"_id":"64989e80e56395c24507bfa8","slug":"kanpur-dehat-after-drinking-alcohol-a-young-man-who-went-to-bathe-died-by-drowning-in-the-ramganga-canal-kanpur-news-c-12-1-305156-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शराब पीने के बाद नहाने गए युवक की रामगंगा नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शराब पीने के बाद नहाने गए युवक की रामगंगा नहर में डूबकर मौत
विज्ञापन
रूरा। सिठमरा नहर पुल पर शराब पीने के बाद रामगंगा नहर में नहाते उतरे युवक की डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों व ग्रामीणों ने घटनास्थल से आठ सौ मीटर दूर उसका शव खोज निकाला। इसके बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिठमरा निवासी छोटेलाल का पुत्र सोनू (30) शराब का लती था। रविवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सोनू ने सिठमरा नहर पुल के पास शराब पी। नशा चढ़ने के बाद वह नहर में नहाने के लिए उतरा। अधिक गहराई में जाने पर वह पानी में डूब गया।
जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से नहर में सोनू की खोज शुरू कराई। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सोनू का शव नहर में मिला गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि शराब के नशे सोनू नहर में नहाने के लिए उतरा था। अधिक गहराई में जाने से वह डूब गया। शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।