फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : After a dispute with his wife over drinking alcohol, the mason hanged himself, the dead body was found hanging from the pot

Kanpur News: शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगाया फंदा, गमछे से लटका मिला शव

Fri, 09 Jun 2023 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : After a dispute with his wife over drinking alcohol, the mason hanged himself, the dead body was found hanging from the pot
रनियां। रनियां के सिहुराभावन गांव में गुरुवार को शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद राजमिस्त्री ने गांव के बाहर पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाकर जांच की।
विज्ञापन


सिहुराभावन गांव निवासी सुरेश (45) राजमिस्त्री था। ग्रामीणों के मुताबिक सुरेश शराब का लती था। इसको लेकर उसका पत्नी रज्जों से अक्सर विवाद होता है। बुधवार की रात सुरेश शराब पीकर घर पहुंचा, तो रज्जों ने एतराज किया।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सुरेश गुस्से में घर से बाहर निकल गया और रात भर वह घर नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान खेत की तरफ जा रहे कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ पर सुरेश का शव फंदे से लटका देखा। इसकी खबर पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच की।


सुरेश की मौत से पत्नी रज्जो देवी, बेटे कन्हैया लाल व लाल बहादुर बिलखते रहे। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि सुरेश शराब का लती था। उसने पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed