{"_id":"64e3c383b7527f8f1f02a137","slug":"kanpur-dehat-after-a-dispute-with-his-mother-about-making-vegetables-the-young-man-hanged-himself-kanpur-news-c-220-1-akb1004-1949-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सब्जी बनाने को लेकर मां से हुआ था विवाद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, सब्जी बनाने को लेकर मां से हुआ था विवाद, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 22 Aug 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:35 AM IST
सार
चौकी प्रभारी झींझक अतुल गौतम ने बताया कि गांव के रनवीर सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में निखिल और उसकी मां के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
कानपुर देहात के झींझक में मां से पनीर की सब्जी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने गांव में ही सरकारी नलकूप के पास लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची मंगलपुर पुलिस ने जांच की। घटना मंगलपुर के रामपुर टप्पेवान गांव की है।
विज्ञापन
रामपुर टप्पेवान गांव निवासी राजकुमार दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका बेटा निखिल सिंह उर्फ शेर सिंह (25) मां रानी देवी के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार को पनीर की सब्जी बनाने को लेकर निखिल का मां से विवाद हो गया।
विज्ञापन
इससे नाराज निखिल मां को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसका शव खेत के करीब स्थित सरकारी नलकूप के पास नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और निखिल के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शव को फंदे से नीचे उतरवाया। निखिल की मौत से उसकी मां रानी देवी, पत्नी लक्ष्मी, बहन अनामिका का रो कर बुरा हाल रहा। चौकी प्रभारी झींझक अतुल गौतम ने बताया कि गांव के रनवीर सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में निखिल और उसकी मां के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।