फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Accident happened on Kanpur Jhansi highway, youth dies due to vehicle collision

कानपुर देहात : कानपुर झांसी हाईवे पर हुआ हादसा, वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 08 May 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Accident happened on Kanpur Jhansi highway, youth dies due to vehicle collision
Kanpur Dehat : Accident happened on Kanpur Jhansi highway, youth dies due to vehicle collision - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया, जिसे लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में चिकित्सक ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुखरायां कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी सुल्तान की पत्नी मकसूदन ने बताया कि बेटा रमजान (30) अपने मित्र मजीद के साथ शुक्रवार की रात बाइक से कानपुर-झांसी हाईवे पर स्थित ढाबे पर गया था। लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. राजवीर सिंह ने रमजान को मृत घोषित कर दिया। मजीद को उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed