{"_id":"5e73d00d8ebc3e72bf407953","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp5513721111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, शव गांव पहुंचने पर कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, शव गांव पहुंचने पर कोहराम
विज्ञापन
पिंटू व खुशबू की मौत पर गमगीन बैठे परिजन।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। इटावा बकेवर के पास दो ट्रकों की भिड़ंत में युवती और उसके चचिया ससुर की मौत और पांच लोग घायल हो गए। गुरुवार को दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
थाना रसूलाबाद के गहिलू गांव निवासी यशवंत ने बताया कि वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। होली पर घर आया था। बुधवार को वह, पत्नी खुशबू(20), बेटी अंशू, चाचा पिंटू, भांजी रेखा, उसके पति प्रदीप, बेटा करन, बेटी दिव्यांशी के साथ अहमदाबाद जाने के लिए ट्रक से आगरा जा रहे थे। तभी इटावा बकेवर के पास सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे वह सभी लोग घायल हो गए। बाद में बुधवार रात पत्नी खुशबू व चाचा पिंटू की मौत हो गई।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गहिलू गांव पहुंचे। परिजन शव देख बिलख उठे। घटना में चार घायलों को इटावा के सैफई में भर्ती कराया गया। घायल यशवंत को रसूलाबाद सीएचसी में लाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया।