{"_id":"5de0295f8ebc3e54df1399c1","slug":"kanpur-dehat-accident-akbarpur-news-knp528844483","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्ट्रर ट्राली खड्ड में पलटी, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्ट्रर ट्राली खड्ड में पलटी, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। झींझक रोड पर बाला जी मंदिर के पास गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इससे ट्राली पर सवार तीन महिलाएं उसके नीचे दब गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्राली को सीधा कराया। तब तक एक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल दो महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। बस को ओवर टेक करने की वजह से हादसा होना बताया गया है।
गुरुवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे झींझक की तरफ ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। बालाजी मंदिर के पास सामने से एक बस आ गई। ट्रैक्टर चालक रफ्तार कम किए बिना ही बस को ओवर टेक करने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली खड्ड में पलट गई। साथ ही ट्राली पर सवार डिलौलिया रंजीतपुर निवासी गोपी सिंह की पत्नी मालती (40), जल सिंह की पत्नी उर्मिला व गदनपुर के लालाराम की पत्नी रामदेई उसके नीचे दब गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेबीसी की मदद से ट्रैक्टर व ट्राली की सीधा कराया।
इसके बाद घायल तीनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टर ने मालती को मृत घोषित कर दिया। बाकी का इलाज चल रहा है। गोपी सिंह ने बताया कि वह पत्नी मालती और गांव के उर्मिला के साथ शौचालय के लिए दरवाजा खरीदने रूरा गए थे। वहां से लौटते वक्त उर्मिला और मालती एक ट्रैक्टर में सवार हो गईं थीं। जबकि वह खुद तांगे से दरवाजा लेकर घर चला आया था। थाना प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने मृतक और घायल महिलाओं के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।