फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: A young man going from Bihar to Delhi dies after falling from a train in Jhinjhak

Kanpur Dehat News: बिहार से दिल्ली जा रहे युवक की झींझक में ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 21 Sep 2022 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: A young man going from Bihar to Delhi dies after falling from a train in Jhinjhak
मृतक अमरजीत कुमार सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावडा रेल रूट पर खमहैला अंडरपास के पास अप लाइन पर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। दिल्ली हावडा रेल रूट पर अंबियापुर व झींझक स्टेशन के बीच खमहैला अंडरपास के पास सोमवार की रात को अप लाइन की ट्रेन से एक यात्री गिर गया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर के जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो शव से वोटर व आधार कार्ड के अलावा मोबाइल फोन व दीनदयाल जंक्शन से नई दिल्ली का जनरल टिकट मिला।
विज्ञापन


आधार कार्ड से मृतक की पहचान बक्सर बिहार निवासी अशोक सिंह के बेटे अमरजीत कुमार सिंह (25) के रूप में हुई। दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने बताया की मौके से मिले फोन से सूचना परिजनों को दी है। परिजनों ने बताया कि अमरजीत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह छुट्टी के बाद बिहार से दिल्ली जा रहा था। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के आने पर युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed