{"_id":"64d54478ef3885b6920bf267","slug":"kanpur-dehat-a-farmer-riding-a-bicycle-was-run-over-by-a-bus-at-rasulabads-asalatganj-intersection-death-kanpur-news-c-220-1-akb1004-1565-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: बस ने साइकिल सवार किसान को रौंदा,बस और चालक की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: बस ने साइकिल सवार किसान को रौंदा,बस और चालक की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 11 Aug 2023 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:41 AM IST
सार
चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि मृतक असालतगंज की साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के रसूलाबाद में असालतगंज चौराहे के पास गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार किसान को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बस और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कानपुर नगर के बिल्हौर निवासी मंगली (50) पत्नी की मौत के बाद दामाद श्याम बाबू कठेरिया के पास बीबी असालगंज में रहते थे। देर शाम मंगली असालतगंज की साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान बिल्हौर की ओर से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। खबर सुनकर परिवार के लोग बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पाकर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे और जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन