फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : A bike rider died due to a truck collision on the Kanpur-Etawah highway.

Kanpur News: कानपुर इटावा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Thu, 18 May 2023 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : A bike rider died due to a truck collision on the Kanpur-Etawah highway.
सिकंदरा। कानपुर इटावा हाईवे पर खोजाफूल गांव के पास मंगलवार की देर रात ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सिकंदरा सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिध्या।
विज्ञापन


औरैया जनपद के मिर्जापुर जैतापुर निवासी बृजेंद्र कुशवाहा (34) मंगलवार को बाइक से सिकंदरा आए थे। वह औरैया की एक कंपनी में काम करते थे। सिकंदरा से रात में लौटते समय कानपुर इटावा हाईवे पर खोजाफूल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बृजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट पहने थे जो चकनाचूर हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें सिकंदरा सीएचसी में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी। कुछ देर में परिजन सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से डॉक्टर ने बृजेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मध्य रात्रि में बृजेंद्र को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


इधर अनहोनी पर पत्नी कीर्ति, बेटे आर्यन (6) व अरून (4) व भाई देवेंद्र कुशवाहा फफक पड़े। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed