फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 98 kg silver recovered from the car of a businessman of Orai town, driver released

Kanpur Dehat: उरई कस्बे के व्यापारी की निकली 98 किलो चांदी, चालक को छोड़ा... टीम को सौंपे है कागज

Fri, 08 Sep 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Sep 2023 01:07 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी ने चांदी से जुड़े कुछ कागजात जीएसटी टीम को दिए हैं। अब जीएसटी अधिकारियों के आदेश के बाद ही मामले में आगे फैसला होगा।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : 98 kg silver recovered from the car of a businessman of Orai town, driver released
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात बारा टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान कार में मिली 98 किलो चांदी उरई कस्बे के व्यापारी राजू सोनी की निकली। अकबरपुर थाने में गुरुवार को जांच करने पहुंची व्यापार कर विभाग की जीएसटी टीम की जांच में यह बात सामने आई। सूत्रों के अनुसार व्यापारी ने चांदी से जुड़े कागज टीम को सौंपे हैं।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने कार चालक को छोड़ दिया। वहीं, बरामद चांदी व कार अभी पुलिस के कब्जे में है। अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने टीम के साथ बुधवार की रात बारा टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 98 किलो चांदी बरामद की थी।
विज्ञापन

मौके पर कार चालक कानपुर नगर के संजय गांधीनगर निवासी नितिन तुपे चांदी से जुड़े कागजात नहीं दिखा सका था। इस पर पुलिस बरामद चांदी, कार व चालक को लेकर थाने आ गई थी। सूचना पर गुरुवार देर शाम जीएसटी की टीम अकबरपुर थाने जांच करने पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

उरई से कानपुर के व्यापारियों तक पहुंचाता है चांदी
पूछताछ में चालक ने बरामद चांदी उरई कस्बे के व्यापारी राजू सोनी की बताई। उसने कहा कि वह चांदी उरई से कानपुर के व्यापारियों तक पहुंचाने का काम करता है। वह चांदी फुटकर में कानपुर के चौक सराफा के व्यापारियों को देता है।

चांदी व कार पुलिस के कब्जे में है
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यापारी ने चांदी से जुड़े कुछ कागजात जीएसटी टीम को दिए हैं। अब जीएसटी अधिकारियों के आदेश के बाद ही मामले में आगे फैसला होगा। फिलहाल कार चालक को छोड़ दिया गया है। चांदी व कार पुलिस के कब्जे में है। चांदी को थाने के मालखाने में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed